फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   शोभन सरकार के आश्रम में बह रही भक्ति की बयार

शोभन सरकार के आश्रम में बह रही भक्ति की बयार

Sun, 04 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
शोभन सरकार के आश्रम में बह रही भक्ति की बयार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हुसैनगंज (फतेहपुर)। गंगातट पर बसे शोभन सरकार के आश्रम सेनपुर में भंडारा एवं रामलीला का मंचन हुआ। भक्तों ने पूजा अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद में लोगों ने जलेबी और चावल व छोला खाया।

परिसर में बनी यज्ञशाला में आचार्यों ने सतगुरु पूजा महायज्ञ का आयोजन किया। आचार्य उमेश शुक्ला, रमेश शास्त्री, मुन्ना शास्त्री, जगत नारायण समेत 51 आचार्यों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया। वहीं, रात में रामलीला का मंचन हुआ जिसमें कलाकारों ने मनु सतरूपा और राम जन्म का मंचन किया। चंदिका माता की शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ सेनपुर, मतिनपुर सहित कई गांवों में घूमती हुई पुन: आश्रम में समाप्त हुई। पहले दिन शोभन सरकार के न आने से भक्तों में मायूसी देखने को मिली।
विज्ञापन


आयोजक राजेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार को सरकार आश्रम में आकर दर्शन देंगे। परिसर में मेला भी लगा रहा जिसमें लोगों ने खरीदारी की। सुरक्षा के नाम पर मैदान में तीन चार सिपाही घूमते दिखाई दिए, जबकि हर वर्ष प्रशासन की तरफ से सुरक्षा की दृष्टि से अस्थाई पुलिस चौकी बनाई जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed