फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   17 out of 114 centers of board examination out of the list

Fatehpur News: बोर्ड परीक्षा के 114 केंद्रों में से 17 सूची से बाहर

Fri, 22 Nov 2024 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
17 out of 114 centers of board examination out of the list
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। जिला स्तरीय बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति ने ऑनलाइन जारी 114 परीक्षा केंद्रों की सूची में 17 केंद्र रद्द कर दिया। गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने मानक विहीन परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर करने के लिए अंतिम मुहर लगा दी।
तहसील स्तरीय केंद्र निर्धारण कमेटी को संदेहजनक दो परीक्षा केंद्रों को दोबारा सत्यापन के लिए वापस किया है। बोर्ड परीक्षा-2025 की शुरुआत 24 फरवरी से होंगी। परीक्षा में जिले के कुल 65 हजार 3245 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आनलाइन केंद्र निर्धारण व्यवस्था के तहत जिले में 114 केंद्र तय किए थे। केंद्रों की स्थलीय सत्यापन में तहसील स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति ने प्रथम दृष्टया 17 केंद्रों को मानक विहीन की पुष्टि की है। इनके अलावा दो अन्य केंद्र भी जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण कमेटी की नजर में खरे नहीं उतर रहे हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में दोनों केंद्रों का दोबारा सत्यापन के लिए तहसील स्तरीय कमेटी के सुपुर्द कर दिया गया गया है। केंद्रों की सूची से बाहर अधिकांश राजकीय हाईस्कूल हैं। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि दो केंद्रों का दोबारा सत्यापन के लिए सौंपा गया है।

इसके बाद बच्चों को निर्धारित दूरी पर केंद्र की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कम से कम केंद्रों में आवंटित किया जाना है। इसके बाद सही केंद्रों की संख्या की जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed