फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   संगीनों के साये में निकलेगा मकर संक्रांति जुलूस

संगीनों के साये में निकलेगा मकर संक्रांति जुलूस

Tue, 09 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
संगीनों के साये में निकलेगा मकर संक्रांति जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जहानाबाद (फतेहपुर)। मकर संक्रांति को शांति पूर्वक तरीके से मनाने के लिए थाने में आयोजकों के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक की। पुलिस प्रशासन ने इलाके में भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम का जायजा लिया। तय हुआ कि जुलूस के दिन पुलिस, पीएसी का भारी इंतजाम रहेगा।

थाना परिसर में मंगलवार को शांति कमेटी की बैठक एसडीएम बिंदकी हरिहरराम की अध्यक्षता में हुई। इसमें 2016 की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिये सभी को अराजकतत्वों व अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने को कहा गया। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को तुरंत देने को कहा। एसडीएम ने बताया कि माहौल बिगड़ने के बाद कई निर्दोष भी पुलिस कार्रवाई की जद में आ जाते हैं। पर्व को भाईचारे से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। दोनों समुदाय एक दूसरे के साथ मिलजुल कर जुलूस निकालें।
विज्ञापन


सीओ बिंदकी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने कैमरों का भी इंतजाम किया है। किसी ने भी गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मालूम हो कि दो साल पहले मकर संक्रांति जुलूस में दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ था। इसमें मारपीट, आगजनी की घटना हुई थी। बैठक में थाना प्रभारी घनश्याम पांडेय, पूर्व चेयरमैन हाफिज अनवारूल हक, गुड्डू, इंद्रपाल, प्रदीप दुबे, आदित्य सिंह, गौसुल, रिजवान ,सभासद शमशाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed