फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   छात्राओं को निर्वस्त्र कर तलाशी पर हंगामा

छात्राओं को निर्वस्त्र कर तलाशी पर हंगामा

Fri, 22 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को निर्वस्त्र कर तलाशी पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श जनता इंटर कालेज में कक्षा दस की छात्राओं के कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने पर हंगामा हुआ। अभिभावकों ने कालेज पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। प्रधानाचार्य के लिखित माफीनामे के बाद अभिभावकों का गुस्सा शांत हुआ।

हुआ यूं कि कक्षा दस की एक छात्रा फीस जमा करने के लिए बुधवार को 400 रुपये लेकर आई थी। बैग में रखे रुपये किसी ने निकाल लिए। छात्रा ने इसकी शिकायत शिक्षकों से की। आरोप है कि शिक्षक नीतू सिंह और रजनी ने क्लास की सभी छात्राओं के कपड़े उतरवाकर तलाशी ली।
विज्ञापन


छात्राओं ने घर जाकर परिजनों को यह बात बताई तो गुरुवार की सुबह छात्राओं के साथ अभिभावक कालेज पहुंचे और हंगामा करने लगे। प्रधानाचार्य श्रीचंद्र आर्य के पूछने पर अभिभावकों ने पूरी घटना विस्तार से बताई और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य में प्रार्थना सभा के समय लिखित माफीनामा देकर भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न होने का भरोसा दिलाया। इसके बाद अभिभावकों का गुस्सा शांत हुआ। प्रधानाचार्य का कहना है कि बुधवार को तबियत खराब होने से वह स्कूल में नहीं थे। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को हिदायत के साथ निर्देश दे दिए गए हैं।

छात्राओं के कपड़े उतरवाकर तलाशी पर हंगामा
बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावक, जताई नाराजगी
प्रधानाचार्य के लिखित माफीनामे के बाद माने
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed