{"_id":"5ce59f45bdec220745634cb2","slug":"15585524419-fatehpur-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पिता की मौत बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से पिता की मौत बेटा घायल
विज्ञापन
हसवा (फतेहपुर)। बगैर हेलमेट बाइक सवार दो भाइयों के लिए सिर की चोट जानलेवा साबित हुई। बुधवार सुबह करीब नौ बजे हाईवे पर तेज रफ्तार टवेरा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो भाइयों की मौके पर मौत हो गई। माता, पिता मामूली रूप से जख्मी हुए। दुर्घटनास्थल पर पुलिस को हेलमेट नहीं मिला है। बाइक सवार बीमार रिश्तेदार को देखकर लौट रहे थे।
हथगाम थाना क्षेत्र के चक इटैली गांव निवासी रामआसरे रैदास पत्नी सुखरानी, बेटे राज (10) को लेकर संदीप (18) के साथ बहनोई रामप्रताप के घर सोमवार को शहर कोतवाली के उधन्नापुर गांव आए थे। तबियत का हाल लेने के बाद बुधवार सुबह घर लौट रहे थे। बाइक संदीप चला रहा था। हाईवे पर थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा कस्बे के पास सामने से आ रही टवेरा ने टक्कर मार दी। तभी बाइक सवार अनियंत्रित हो गए। बाइक पर आगे बैठा
राज हाईवे पर गिरा। प्रत्यक्षदर्शी नूर आलम ने बताया कि राज की मौके पर ही मौत हो गई। संदीप बाइक समेत घिसटता करीब दस मीटर दूर चला गया था। कुछ देर बाद संदीप की भी सांसें थम गईं। उसके सिर में चोट आई थी। राम आसरे और सुखरानी बाइक में रखे बैग के ऊपर गिरे। वह दोनों जख्मी हुए। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। करीब आधा घंटा बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल की मार्च्युरी में रखवाया। थानेदार संतोष शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
फोटो संख्या एवं परिचय
31- मृतक भाइयों की बिलखती मां सुखरानी व अन्य
30- घायल पिता रामआसरे
29- मृतक राज का फाइल फोटो
28 - मृतक संदीप का फाइल फोटो
टवेरा की टक्कर से दो भाइयों की मौत
- बीमार रिश्तेदार को देखकर बाइक से लौट रहा था परिवार
- माता-पिता जख्मी, नहीं लगाए थे हेलमेट, सिर की चोट बनी जानलेवा
अमर उजाला ब्यूरो
फाइल फोटो
24- सराफ दुकानदार शंकर लाल सोनी
25- मार्च्युरी हाउस में मृतक शंकर लाल के गमगीन परिजन
27- घायल बेटा मनोज सोनी
हादसे में सराफा दुकानदार की मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग हाईवे पर ट्रक ने मारी टक्कर
बेटा मामूली रूप से हुआ जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बुधवार सुबह बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। हादसे में सराफ पिता की मौके पर मौत हो गई। बेटा मामूली रूप से जख्मी हुआ। परिजनों में कोहराम मच गया। रिपोर्ट दर्ज कर शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
मलवां थाना क्षेत्र के देवमई गांव निवासी शंकर लाल सोनी (65) की गांव की बाजार में सराफा की दुकान है। उनके दो बेटे अजय सोनी, मनोज सोनी परिवार के साथ आवास विकास मोहल्ले में रहते हैं। दुकानदार मंगलवार को किसी काम से बेटे के साथ घर आए थे। उन्हें सुबह मनोज बाइक से छोड़ने देवमई गांव जा रहा था। सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग हाईवे पर कानपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में शंकर लाल बाइक से उछल कर नीचे गिरे। ट्रक कुचलते हुए निकल गया। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके पर शंकर लाल को मृत पाया। घटना से पत्नी सुशीला देवी का हाल बेहाल हो गया। दोनों बेटे ट्यूशन पढ़ाते हैं। बड़ा अजय गोपालनगर में राधेरमन इंटर कालेज में टीचर है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है। दुर्घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है।