{"_id":"f81596b4396d03137c121d24bb77e1a1","slug":"1558-farm-sold-in-three-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में 1558 फार्म बिके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में 1558 फार्म बिके
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के लिए बिक रहे नामांकन पत्रों
विज्ञापन
में प्रधानी के लिए सर्वाधिक लोग सामने आ रहे हैं। दूसरे चरण के लिए 1558 लोगों ने प्रधान पद के लिए पर्चे खरीदें हैं जबकि सदस्य पद के लिए महज
934 पर्चे की बिक सके हैं।
दूसरे चरण का चुनाव तेलियानी, असोथर व बहुआ ब्लाक में होना है। इस चरण के लिए 19 से 20 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इन ब्लाकों में नामांकन पत्रों की बिक्री का काम 15 नवंबर से चालू है।
तीन दिन से बिक रहे नामांकन फार्मो पर नजर दौड़ाएं तो ग्राम सभा सदस्य से कहीं दूनी संख्या में प्रधानी के पर्चे खरीदे जा रहे हैं। तेलियानी ब्लाक से अब तक 354 नामांकन पत्र प्रधान पद के लिए बिक चुके हैं।
इस ब्लाक में जरूर सदस्य पद के लिए 397 उम्मीदवार सामने आ चुके हैं जबकि शेष दो ब्लाकों में ऐसा नहीं है। असोथर ब्लाक में प्रधान पद के लिए 618 व सदस्य पद के 209 पर्चे खरीदे गए हैं।
इसी प्रकार से बहुआ ब्लाक से प्रधानी के 586 व सदस्य के लिए 328 नामांकन पत्र बिके हैं।