{"_id":"5a959f1b4f1c1b05738b9d9e","slug":"151519755035-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत, बेटा घायल
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिंदकी(फतेहपुर)। कोतवाली के मुगल रोड हाईवे कुंवरपुर रोड पर मंगलवार सुबह एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार हुसेनगंज थाने के बेला बरहुंवा गांव के पूर्व प्रधान अजमेर अली की मौत हो गई। बेटा अजमल घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बेला बरहुंवा गांव निवासी पूर्व प्रधान अजमेर अली (55) अपने तीसरे नंबर के बेटे अजमल (25) का झाड़फूंक कराने हेलमेट लगाकर बाइक से बिंदकी कोतवाली के रजीपुर गांव जा रहे थे। मुगल रोड हाईवे में कुंवरपुर रोड रारी मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। पूर्व प्रधान की टायर के नीचे आ जाने से मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाते ही एसएसआई केशव वर्मा, कस्बा इंचार्ज आशीष सिंह, एसआई विपिन यादव, संतोष यादव, प्रभुनाथ भारी पुलिस फोर्स लेकर पहुंच गए। यहां डंपर को कब्जे में ले लिया, घायल को सीएचसी में भर्ती कराने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।