{"_id":"5a5a07464f1c1bfb408b49c7","slug":"151515849542-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैक प्वाइंट से 50 समितियों में भेजी गई खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैक प्वाइंट से 50 समितियों में भेजी गई खाद
Updated Sat, 13 Jan 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। इफ्को यूरिया रैक से लदी मालगाड़ी रात भर आउटर में खड़ी रहने के बाद सुबह पांच बजे प्लेटफार्म पर लगी। खाद की ढुलाई का काम सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। पीसीएफ प्रबंधक के निर्देश पर रैक प्वाइंट से ही 50 समितियों में खाद भेजी गई। इससे किसानों को यूरिया की किल्लत से कुछ राहत मिली है।
रबी की फसल में इफ्को यूरिया की दूसरी रैक आई है। पहली रैक 20 दिसंबर को आई थी। जो चार दिन में ही खाद खत्म हो गई थी। तब से न तो प्राइवेट यूरिया की रैक लगी और न ही इफ्को की यूरिया आई। करीब 10 दिन से प्राइवेट दुकानों में भी यूरिया का टोटा हो गया था। किसानों को कहीं भी खाद नहीं मिल रही थी। यूरिया की रैक आने से किसानों को आसानी से खाद मिल सकेगी। अब प्राइवेट दुकानों से अधिक दाम पर नहीं खरीदना पड़ेगा।
पीसीएफ प्रबंधक रफीक अहमद ने बताया कि सुबह चार बजे से रैक प्वाइंट पर कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया था। आठ बजे से ढुलाई शुरू करा दी गई है। पचास समितियों में खाद भेज दी गई है। रविवार को जिले की सभी समितियों में खाद पहुंच जाएगी। समितियों के रुपये जमा करने वाली सूची के आधार पर खाद भेजी जा रही है। खाद का स्टाक बढ़ने पर गोदाम में रखवाई जाएगी।
विज्ञापन
इफ्को क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने बताया कि इफ्को की एक और रैक की डिमांड लगा दी गई है। 10-15 दिन में एक और रैक आने की संभावना है।