फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ठंडे बस्ते में निकाय चुनाव, प्रशासक बैठना तय

ठंडे बस्ते में निकाय चुनाव, प्रशासक बैठना तय

Wed, 07 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
ठंडे बस्ते में निकाय चुनाव, प्रशासक बैठना तय
ठंडे बस्ते में निकाय चुनाव, प्रशासक बैठना तय
विज्ञापन


फतेहपुर। नगर पालिका चुनाव की तैयारियां ठंडी हैं। वार्ड आरक्षण का शासन स्तर से प्रकाशन भी नहीं हुआ है। बोर्ड का कार्यकाल 17 जुलाई को खत्म हो रहा है। इससे नगर पालिका परिषद में प्रशासक बैठना तय हो गया है।

नगर पालिका परिषद बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने में 41 दिन शेष हैं। अभी तक शासन से निकाय के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।

आरक्षण के बाद चुनाव घोषित हो सकता है। ऐसे में यह तो साफ हो गया है कि तय समय में निकाय चुनाव होना संभव नहीं है। ऐसी हालत में बरसात के पहले चुनाव की संभावनाएं कम ही हैं। हालांकि प्रशासन चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर चुका है। चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की फीडिंग भी हो चुकी है।
विज्ञापन


नगर पालिका सूत्रों की मानें तो मात्र चार दिन में हुई पिछड़ी जाति की गणना से शासन संतुष्ट नहीं है। इसीलिए वार्ड आरक्षण प्रक्रिया रोक दी गई है। नए सिरे से पिछड़ी जातियों की गणना होगी। इसके बाद वार्डों के परिसीमन के साथ आरक्षण किया जाएगा। ईओ रश्मि भारती का कहना है कि चुनाव कब होगा, इसको लेकर अभी कुछ भी कहने की स्थिति नहीं है। वार्डों का आरक्षण शासन स्तर पर विचाराधीन है। अभी चुनाव को लेकर शासन के कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन होगा प्रशासक
फतेहपुर। बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने के बाद संबंधित निकाय का ईओ प्रशासक होगा। इससे पहले यह पद क्षेत्रीय एसडीएम को मिलता था। नए शासनादेश में ईओ को प्रशासक बनाने और ईओ का कार्यभार अकाउंटेंट को सौंपने की व्यवस्था की गई है।

- 17 जुलाई को खत्म हो रहा बोर्ड का कार्यकाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed