{"_id":"5a944bb04f1c1bff388ba4fb","slug":"141519668144-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक में जा रही कार पलटी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक में जा रही कार पलटी, चार घायल
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चौडगरा (फतेहपुर)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र हाईवे पर रेवाड़ी चौराहे के पास सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ जाने से तिलक समारोह में जा रही कार डिवाइडर से टकराकर खंती में पलट गई। तीन लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी एक डेयरी मालिक की बेटी के तिलक में रायबरेली जा रहे थे।
थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी श्रीपाल पांडेय नारायण डेयरी के मालिक हैं। उनकी बेटी का सोमवार को तिलक रायबरेली जा रहा था। तिलक में कई वाहन थे। इनमें एक कार बकेवर निवासी संतोष शुक्ला की थी। यह भी व्यवसायी हैं। इनकी कार को दिनेश त्रिवेदी चला रहे थे। साथ में श्रीपाल पांडेय के परिवार के सदस्य लखन पांडेय भी बैठे थे। दोपहर लगभग तीन बजे रेवाड़ी चौराहे पर हादसा हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दबे कार सवारों को बाहर निकलवा कर पीएचसी गोपालगंज पहुंचाया। यहां से तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।