फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   दो लाख शौचालय बनाना आसान नहीं

दो लाख शौचालय बनाना आसान नहीं

Sat, 23 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
दो लाख शौचालय बनाना आसान नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत घर-घर शौचालय बनवाने की गति बहुत ही धीमी है। इसके निर्माण की समय सीमा 31 दिसंबर को खत्म हो रही है जबकि पंचायत राज विभाग महज 50 हजार के आसपास ही शौचालय बनवा सका है। ऐसी दशा में महीने भर के अंदर पहाड़ जैसा लक्ष्य हासिल करना नामुमकिन दिख रहा है।

जिले के 13 ब्लाकों में जिला पंचायतराज विभाग की ओर से शौचालय निर्माण कराया जा रहा है। इस योजना में बीपीएल और अंत्योदय योजना से जुड़े लोगों के साथ एपीएल श्रेणी के विधवा, निराश्रित और निशक्त को भी शामिल किया गया है। सरकार 12 हजार रुपये एक शौचालय पर खर्च कर रही है। हालांकि अभी तक सिर्फ पहली किस्त ही जारी हुई है।
विज्ञापन


ढाई महीने पहले मिली किस्त खत्म होने के बाद तमाम लाभार्थी दूसरी किस्त के इंतजार में शौचालय का निर्माण बीच में छोड़कर बैठ गए हैं। ऐसे में विभाग के समक्ष लक्ष्य की भरपाई चुनौती बन चुका है। सीडीओ एसपी आनंद का कहना है कि जो काम रह गया है, पूरा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी किस्त का रुपया भी जल्द मिल जाएगा। डीपीआरओ सरोज कहते हैं कि जिले में मौरंग और बालू के संकट के चलते शौचालय निर्माण को शुरुआत में अपेक्षित गति न मिलना भी लक्ष्य के पिछड़ेपन की एक वजह है। करीब दो लाख शौचालय का निर्माण होना बाकी है। दिसंबर तक का वक्त है। वैसे पता चला है कि टारगेट रिवाइज हो रहा है। इससे काम करने का समय मिलेगा।

31 तक कैसे बनेंगे दो लाख शौचालय
लक्ष्य ढाई लाख, अभी तक बन पाए हैं सिर्फ 50 हजार
पहली किस्त के बाद धन न मिलने से निर्माण में नहीं आई तेजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed