{"_id":"6a03859b2e46a02f5401bc8f","slug":"13-lakh-withdrawn-through-fraud-in-kcc-fir-registered-against-five-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154616-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: केसीसी में फर्जीवाड़ा कर 13 लाख निकाले, पांच पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: केसीसी में फर्जीवाड़ा कर 13 लाख निकाले, पांच पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
असोथर। क्षेत्र के कुसुंभी गांव निवासी किसान ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे किसान क्रेडिट कार्ड से 13 लाख रुपये निकाले जाने की शिकायत दर्ज कराई है। कुसुंभी निवासी मानसिंह उर्फ लखन सिंह ने एसपी से शिकायत कर बताया है कि उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था।
वहीं गांव के अवध नारायण तिवारी, पुल्ली सिंह और अनूप शुक्ला ने उनके नाम पर फर्जी आधार कार्ड और पैनकार्ड तैयार कर किसान क्रेडिट कार्ड से 13 लाख रुपये निकाल लिए।
इस धोखाधड़ी में अनुराग द्विवेदी, कुकू दुबे उर्फ कंधई दुबे ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए हैं। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।