{"_id":"5c856076bdec22146d70673a","slug":"121552244854-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को लाभ दिलाने पदाधिकारी घर-घर जाएं- जय विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को लाभ दिलाने पदाधिकारी घर-घर जाएं- जय विजय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक सांसद साध्वी निरंजन ज्योति के आवास परिसर में हुई। मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रवासी जयविजय सिंह ने कहा कि केंद्र ने किसान सम्मान निधि की सौगात दे दी। अब पदाधिकारी को घर-घर जाकर पात्र किसानों को इसका लाभ दिलाना है।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि किसानों के दस्तावेज लेकर उनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाएं। केंद्र सरकार की इस योजना से छोटे किसानों का खाद, बीज खरीदने में मदद मिलेगी। छोटे किसानों को अब साहूकार से कर्ज नहीं लेना पड़ेगा। इसमें किसान सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। जिले की सभी विधानसभा से 5000 किसानों को कार्यक्रम में लाने की जिम्मेदारी तय की गई। बूथ से 10 किसान लाने की रूपरेखा तय हुई। जयदेव सिंह को लोकसभा किसान सम्मेलन का सह संयोजक बनाया गया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुशवाहा, क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह, क्षेत्रीय मंत्री राम प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, महामंत्री नकुल पटेल, जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, संतोष सिंह राजू, जयदेव सिंह, विवेक दीक्षित, शिवशंकर अग्रिहोत्री, आशुतोष मिश्रा भी रहे।