{"_id":"5c7c274cbdec22736a76aa08","slug":"121551640396-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ के आखिरी स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ के आखिरी स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। कुंभ मेले के छठवें एवं आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि में जाने के लिए लोग काफी संख्या में उमड़े। रोडवेज बस अड्डा व रेलवे स्टेशनों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
ज्वालागंज बस अड्डा से रविवार को हर 15-20 मिनट में प्रयागराज के लिए बसों का संचालन कराया गया। वहीं स्टेशन से कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का चलाई गई। इससे यात्रियों को सफर करने में परेशानी नहीं हुई। कुंभ का आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि सोमवार को है। संगम में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की सुबह से बस अड्डा में भीड़ जुटना शुरू हो गई। यात्रियों को सफर में परेशानी न हो। इसके लिए परिवहन निगम ने अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात कर बसों का संचालन कराया। सुबह से शाम तक प्रयागराज के लिए 55 बसें भेजी गईं। इसके अलावा लीडर रोड, फजलगंज, किदवई नगर समेत अन्य डिपो की बसों का संचालन हुआ। रेलवे स्टेशन में कुंभ के अंतिम स्नान पर्व में जाने वालों की भीड़ रही। कानपुर की ओर से आने वाली सभी ट्रेनों में भीड़ रही। यहां तक की स्लीपर कोच में भी यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिली। लोग गेट में खड़े होकर सफर करते दिखाई दिए। कानपुर से आने वाली एक कुंभ स्पेशल ट्रेन का स्टेशन में स्टॉपेज दिया गया। जिसमें श्रद्धालु बैठकर प्रयागराज गए। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केशरवानी ने बताया कि अंतिम स्नान पर्व पर यात्रियों की बराबर भीड़ रही है।
------------------