{"_id":"5a5503ed4f1c1b3e198b5cf7","slug":"121515521005-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खांदी से 50 बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खांदी से 50 बीघा फसल जलमग्न
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चौडगरा(फतेहपुर)। गोविंदपुर माइनर में मंगलवार को खांदी कट गई। इससे 50 बीघा फसल डूब गईं। फोन से सूचना देने के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी खांदी बांधने नहीं पहुंचे। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
नहरोें की सिल्ट सफाई को दो महीना बीत गए है। अब करीब एक सप्ताह पहले रामगंगा नहर में पानी आया है। पानी के आते ही सिंचाई विभाग की पोल खुलने लगी है। हर दिन कहीं न कहीं खांदी हो रही है। गोविंदपुर माइनर में खांदी कटने से जुगतखेड़ा, दूधीकगार गांव के उजागर सिंह, राजेंद्र, बजरंग सिंह, उमाशंकर, ओम प्रकाश, प्रमोद पाल, महेंद्र सिंह, अशोक कुशवाहा, रामआसरे, रामलाल के खेत में पानी भर गया है। इन किसानों ने बताया कि खेत से पानी निकालने वाला नाला भी सिल्ट से पटा हुआ है। फसलों में भरा पानी बाहर नहीं निकल पाएगा। रात भर में खांदी के पानी से और फसलेें बर्बाद हो जाएंगी।
अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह ने बताया कि खांदी कटने की सूचना नहीं मिली है। कर्मचारियों को भेज कर जानकारी की जाएगी और खांदी बंधवाई जाएगी।