{"_id":"5c7ad601bdec224ca3492124","slug":"11551554049-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 10 परीक्षार्थी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 10 परीक्षार्थी गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 10 परीक्षार्थी गैरहाजिर थे। दोनों परीक्षा केंद्रों में शनिवार को 846 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल के 78 परीक्षार्थी शामिल हैं। अगला प्रश्नपत्र पांच मार्च को होगा।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में दो केंद्र बनाए गए हैं। इनमें चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकंड्री स्कूल चित्रांशनगर, महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकंड्री स्कूल हैं। पहले दिन केंद्रों में परीक्षार्थियों को सुबह नौ बजे केंद्र बुलाया गया। विधिवत तलाशी के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया। पहले दिन कक्षा 12वीं में इंग्लिश विषय की परीक्षा
हुई। दोपहर 1.30 बजे परीक्षा खत्म होने पर परीक्षार्थी मुस्कराते हुए केंद्रों से बाहर निकले। महर्षि विद्या मंदिर केंद्र में कक्षा 12वीं के 365 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 356 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि नौ परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। इसी केंद्र में हाईस्कूल आईटी विषय की परीक्षा में 78 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें कोई भी गैरहाजिर नहीं था। चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल चित्रांशनगर केंद्र मेें कक्षा 12वीं के 403 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 402 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि एक परीक्षार्थी गैरहाजिर था। इस तरह से कुल 10 परीक्षार्थी गैरहाजिर थे। सीबीएसई सहोदर ग्रुप के अध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि पहले दिन कहीं से नकल की कोई सूचना नहीं मिली है।