फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पेंशन के लिए 2005 रसोइयां चिन्हित

पेंशन के लिए 2005 रसोइयां चिन्हित

Sun, 03 Mar 2019 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
पेंशन के लिए 2005 रसोइयां चिन्हित
फतेहपुर। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने रसोइयों को पेंशन देने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। जिले में कार्यरत 6656 रसोइयों में 2005 रसोइयों को पेंशन के लिए चिह्नित किया गया है। इन सभी को ऑनलाइन आवेदन कराने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय बीईओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम चीफ सेक्रेटरी अनूप चंद्र पांडेय की वीडियो कांफ्रेसिंग के बाद प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के काम में तेजी आ गई है। बेसिक शिक्षा विभाग में दो लाख 58 हजार बच्चों को खाना बनाने के लिए तैनात 6656 रसोइयों में 18 से 40 साल आयु की रसोइयों की रिपोर्ट शनिवार को आनन फानन मंगा ली गई।
विज्ञापन


इन रसोइयों को नजदीकी लोकवाणी केंद्र में ऑनलाइन आवेदन कराना है। बीएसए ने सभी बीईओ को पत्र लिखकर उन्हें हर हालत में चयनित रसोइयों का ऑनलाइन आवेदन कराने का जिम्मा सौंपा है। आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तीन मार्च होने के कारण बीईओ ने अपने स्कूलों में तैनात रसोइयों का आनलाइन आवेदन कराने के लिए शिक्षकों को जिम्मा सौंपा है। रसोइयों के पास तय शुल्क की धनराशि न होने की दशा में शिक्षक अपनी जेब से जमा करेंगे। मानदेय आने के बाद जमा फीस की धनराशि का समायोजन करेंगे। बीएसए का आदेश जारी होते ही तेलियानी ब्लाक के बिलंदा प्राथमिक स्कूल की रसोइयों का बीईओ विश्वनाथ पाठक ने अपनी जेब से शुल्क जमा कर आवेदन कराया। बीएसए शिवेेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तय तिथि के अंदर अधिक से अधिक रसोइयों का ऑनलाइन आवेदन कराया जाना है। पांच मार्च को प्रधानमंत्री इस योजना का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले सभी रसोइयों का आवेदन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed