{"_id":"5c797fbabdec222720374f44","slug":"11551466426-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साठ साल की उम्र के बाद रसोइयों को मिलेगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साठ साल की उम्र के बाद रसोइयों को मिलेगी पेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। मध्यान भोजन योजना की रसोइयों को 60 साल की उम्र में पेंशन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए शासन ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना चलाई है। इसके लिए 18 से 40 साल उम्र की रसोइयां तीन मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करना है। योजना का लाभ जिले में कार्यरत 6656 रसोइयों को मिल सकता है।
जिले के 2650 परिषदीय, 50 एडेड जूनियर, 72 माध्यमिक एडेड स्कूलों में कक्षा एक से लेकर आठ तक बच्चों को दोपहर का भोजन पकाने के लिए 6656 रसोइयों की नियुक्ति है। इन्हें 1000 रुपये मासिक मानदेय का भुगतान किया जाता है। साठ साल की उम्र के बाद अब इनके लिए पेंशन योजना का प्रावधान किया गया है। इसके लिए
रसोइयों को 55 रुपये मासिक से लेकर 200 रुपये मासिक उनके मानदेय से किस्त की कटौती की जाएगी। कटौती की गई रकम से दो गुना राशि सरकार देगी। सेवानिवृत्त के बाद रसोइयों को 3000 रुपये मासिक पेंशन का भुगतान किया जाएगा। डीसीएम एमडीएम आशीष दीक्षित ने बताया कि पेंशन योजना का लाभ 40 साल से अधिक
विज्ञापन
उम्र की रसोइयों को नहीं मिलेगा। पात्र लाभार्थी नजदीकी लोकवाणी केंद्र में आधारकार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर के साथ आवेदन कर सकती हैं। अंतिम तिथि के बाद चीफ सेक्रेटरी अनूप चंद्र पांडेय योजना की समीक्षा करेंगे। इसके लिए सभी बीईओ को रसोइयों को आंनलाइन आवेदन कराने के लिए लिखा गया है।
साठ साल की उम्र के बाद रसोइयों को मिलेगी पेंशन
-18 से 40 साल की उम्र की रसोइयां होंगी पात्र
अमर उजाला ब्यूरो