फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   कस्बे में भारी वाहनों के चलते लगा जाम

कस्बे में भारी वाहनों के चलते लगा जाम

Fri, 04 Jan 2019 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में भारी वाहनों के चलते लगा जाम
असोथर (फतेहपुर)। रामनगर कौहन में मौरंग घाट खुलने से भारी वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। गुरुवार को कस्बा बाजार में भारी वाहनों के चलते लंबा जाम लग गया। वाहनों की लाइन लग जाने से पैदल राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया। एक घंटा बाद जाम हटा तब आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन


मौरंग की ढुलाई करने वाले ट्रकों का कस्बा बाजार से आवागमन होता है। कस्बा की सड़क में आमने-सामने से दो वाहनों का निकलना मुश्किल है। दोपहर में दोनों ओर से ट्रक आ गए और जाम लग गया। इससे कस्बावासियों के साथ आसपास के ग्रामीणों को भी परेशानी उठानी पड़ी। असोथर निवासी सुरेश ने बताया कि मौरंग घाट शुरू कराने
विज्ञापन


के पहले न तो पीडब्लूडी और न ही मौरंग ठेकेदारों ने सड़क सही कराई है। पहले दिन ही ट्रकों के आवागमन में जाम लग गया है। सरकंडी गांव निवासी इकबाल ने कहा कि कस्बा में गुरुवार को बाजार लगती है। बाइक से सामान खरीदने आए थे। जाम की वजह से निकल नहीं पाए। एक घंटा बाद जाम हटा तक घर जाने को मिला। हन्नवां गांव निवासी कल्लू ने कहा कि मौरंग घाट के खुलने से ग्रामीणों की परेशनी बढ़ गई है। गांव से आने वाले स्कूली बच्चों को जाम में जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15- असोथर कस्बा में लगा जाम।
कस्बे में भारी वाहनों के चलते लगा जाम
- बाजार की सड़क से दो वाहनों का एक साथ निकलना मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed