{"_id":"5a8f0b714f1c1b5e028b6ca8","slug":"111519324017-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन इंतजार के बाद खुली एक्साइज की वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन इंतजार के बाद खुली एक्साइज की वेबसाइट
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। आबकारी विभाग की ऑनलाइन फार्म बिक्री की दो दिन बाद वेबसाइट खुल सकी। बीस फरवरी से आवेदकों के लिए लाइसेंस फार्म बिक्री के लिए वेबसाइट को खुलना था। वहीं हैसियत और चरित्र प्रमाण पत्र के लिए चक्कर काट रहे हैं। करीब ढाई सौ आवेदन पेंडिंग में हैं।
दुकानों के लिए आवेदन प्रक्रिया में लाइसेंस फार्म की बीस फरवरी से ऑनलाइन बिक्री चालू होनी थी। तकनीकी दिक्कतों के चलते गुरुवार की शाम से वेबसाइट खुली। पहले दिन नौ फार्म बिके हैं। प्रक्रिया में ऑनलाइन सिर्फ तीन बैंक सेंट्रल बैंक, यस बैंक और पीएनबी खाताधारक ही फार्म ले सकते हैं। इन बैंकों के अलावा दूसरी बैंकों के आप्शन नहीं आ रहे हैं।
आबकारी अधिकारी पीसी पाल ने बताया कि शुक्रवार से आरटीजीएस होने की संभावना है। जिससे आवेदक फार्म खरीद सकेंगे। उधर, हैसियत प्रमाण पत्र के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में 550 आवेदन पहुंचे हैं। इनमें करीब ढाई सौ हैसियत प्रमाण पत्र ही जारी हुए हैं। हैसियत प्रमाण पत्र के आवेदकों ने बताया कि डीएम, पीडब्ल्यूडी, तहसील में चक्कर काटना पड़ रहा है। कहीं भी समय से रिपोर्ट नहीं लगाई जा रही है। उन लोगों ने महीने की शुरूआत में आवेदन किए थे। यही हाल चरित्र प्रमाण पत्र में चौकी से एसपी कार्यालय के चक्कर काटने में लग रहे हैं। संबंधित कर्मचारी रिपोर्ट के नाम पर वसूली भी कर रहे हैं।