{"_id":"5a5ce83b4f1c1b8f268b499a","slug":"111516038203-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची का हुआ अनंतिम प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची का हुआ अनंतिम प्रकाशन
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। सहकारिता समितियों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सोमवार को 106 समितियों की अनंतिम सूची का प्रकाशन हो गया। अब 18 जनवरी मतदाता आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। नामांकन 20 जनवरी को होगा।
सहकारिता चुनाव का बिगुल बज चुका है। अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होते ही प्रत्याशियों की चहलकदमी बढ़ गई है। प्रबंधक समिति के सदस्यों का 20 जनवरी को नामांकन होगा। फिर 29 को चुनाव होगा। दूसरे दिन 30 जनवरी को सभापति व उपसभापति का चुनाव होगा। इसमें प्रबंध समिति के सदस्यों को पर्चा दाखिला के लिए 500 रुपये जमानत धनराशि जमा करनी पड़ेगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए 1000 रुपये और डेलीकेट सदस्य बनने के लिए 100 जमानत धनराशि जमा करनी पड़ेगी।
प्रभारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सीएल प्रजापति ने बताया कि 106 समितियों में 70 व्यवसाय करने वाली समितियां हैं। चार समितियां निजी निवेश से व्यवसाय कर रही हैं और 32 अन्य समितियां हैं। उन्होंने बताया कि समितियों में चुनाव प्रभारी तैनात किए गए हैं। मतदाता वहां जाकर आपत्ति लगा सकेंगे।