फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   100 women will become self-reliant by learning the skill of tailoring.

Fatehpur News: सिलाई का हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगी 100 महिलाएं

Fri, 16 Oct 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
100 women will become self-reliant by learning the skill of tailoring.
फतेहपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की 100 महिलाएं सिलाई का हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगी। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जिले के सभी 13 ब्लॉकों से 50 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का चयन किया जाएगा। चयनित महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से एनआरएलएम के माध्यम से सिलाई प्रशिक्षण की योजना तैयार की गई है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को कपड़ों की सिलाई और इससे जुड़ी सेवाओं में दक्ष बनाया जाएगा। इसका मकसद उन्हें हुनरमंद बनाकर आय अर्जित करने के अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाएं अपने गांव या आसपास के क्षेत्रों में सिलाई का काम शुरू कर सकेंगी। इससे उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही वे आर्थिक रूप से मजबूत होकर परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग कर सकेंगी। उपायुक्त स्वत: रोजगार (एनआरएलएम) अरुण कुमार ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed