{"_id":"594565d14f1c1b28698b48a9","slug":"youth-suspects-death-murder-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
फर्रुखाबाद
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
रामवीर की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना जहानगंज के गांव कंझियाना के रहने वाले रामवीर की पंजाब में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार की देर रात उसका शव लेकर पैतृक गांव आई उसकी पत्नी को ससुरालीजनों ने जमकर पीटा। ंइस पर वह भाई के साथ मायके चली गई। ससुराल पक्ष ने महिला पर हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पंजाब से पति रामवीर के शव के साथ कंझियाना गांव पहुंची उसकी पत्नी सूबी को रामवीर के परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। नतीजतन पति का शव ससुराल में ही छोड़कर वह अपने मायके चली गई। ससुरालीजनों ने शहर कोतवाली के गांव खानपुर की रहने वाली सूबी पर रामवीर की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं सूबी का कहना है कि उसके पति की मौत बीमारी से हुई है।
उसने ससुरालियों के आरोपों को बेबुनियाद बताया। सूबी ने एसपी दयानंद मिश्रा से मिलकर पोस्टमार्टम के बाद पति का शव दिलाने की मांग की। इस पर एसपी ने जहानगंज थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक फतेहगढ़ को छानबीन कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उधर, रामवीर की बहन नन्हीं देवी के अनुसार, उसका भाई शमसाबाद के एक ईट भट्ठे पर काम करता था। उसकी पत्नी सूबी उस पर पंजाब जाने के लिए दबाव डालती थी। रामवीर ने पैसे न होने की बात कहकर लाचारी जताई, तो उसकी पत्नी ने उसे आत्महत्या करने की धमकी दी।
इस पर रामवीर कुछ ही दिन पहले पंजाब चला गया। नन्हीं का कहना है कि भाभी सूबी ने 15 जून को शाम को फोन पर रामवीर की तबियत खराब होने की बात कही। इसके एक घंटे बाद फोन आया कि उसकी मौत हो गई है। वह शव लेकर गांव कंझियाना पहुंच रही है।
यहां शव आने पर रामवीर के शरीर पर कई जगह चोटाें के निशान देखे गए। उसने भाभी पर कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं। मृतक के भाई राजू ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसका छोटा भाई रामवीर सिंह दो महीने पहले पंजाब के मुकसर में गोदाम पर मजदूरी करने गया था। वहीं उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उसने भाई की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
एसपी दयानंद मिश्र के निर्देश पर पोस्टमार्टम के बाद रामवीर के शव को उसके भाई राजवीर को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में आई गंभीर चोटों के कारण मौत होने की पुष्टि की गई है। एसओ जहानगंज नरेंद्र गौतम ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा अपराध संख्या शून्य पर दर्ज किया गया है। विवेचना पंजाब के अगोहर रोड मुकसर थाने से की जाएगी। चिक रपट मूल रूप में भेजी जा रही है।