फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth shot dead, uncle accused of murder

युवक की गोली लगने से मौत, चाचा पर हत्या का आरोप

Wed, 01 Jun 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead, uncle accused of murder
कंपिल। चचेरी बहन के गंभीर आरोपों से घिरे युवक की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों ने चाचा पर हत्या करने का आरोप लगाया। शव के पास ही तमंचा पड़ा मिलने से पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव सिकंदरपुर तिहैया निवासी हरिनाम (19) खेती करता था। सोमवार को हरिनाम के मक्के के खेत में चाचा के बैल घुस गए थे। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद चाचा की पुत्री ने थाने जाकर हरिनाम पर गंभीर आरोप लगाकर तहरीर दी थी। इसकी पंचायत के लिए हरिनाम बुधवार सुबह आठ बजे चाचा के घर गया। बात न बनने पर घर लौट आया। थोड़ी देर बाद हरिनाम घायल हालत में घर के बाहर सड़क पर पड़ा मिला। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। उसके सिर में गोली लगी थी। शव के पास खून पड़ा था। पास में ही तमंचा पड़ा था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस को हरिनाम के भाई रामबेटा ने बताया कि चाचा से रंजिश है। हरिनाम सुबह दरवाजे पर खड़ा था। तभी चाचा दो तीन लोगों के साथ पहुंचे और गोली मार दी। हरिनाम की मौत पर मां अनंता देवी, बहन लक्ष्मी रो रोकर बेहाल हो गईं। हरिनाम दो भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा था। घटनास्थल पर छानबीन के बाद सीओ सोहराब आलम ने बताया कि परिवार के लोगों से ही हरिनाम का विवाद हुआ था। शुरूआती जांच में पता चला है कि विवाद की पंचायत में समझौता न होने पर हरिनाम में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में चाचा ने दी थी जान से मारने की धमकी
- भाई रामबेटा ने बताया कि बहन लक्ष्मी की चार जुलाई को बरात आनी थी। सभी शादी की तैयारी में लगे थे। इसलिए हरिनाम चाचा से विवाद नहीं चाहता था। चचेरी बहन की तहरीर के बाद हरिनाम परेशान था। बुधवार सुबह गांव के दस लोगों को साथ लेकर हरिनाम चाचा के घर पंचायत के लिए गया। उसने कई बार चाचा के पैर पकड़े, माफी भी मांगी। यह भी कहा कि सुलहनामा का सारा खर्च वह देगा, लेकिन चाचा नहीं माने। धमकी दी कि दो बीघा खेत बेच कर उसे गोली मारकर ही दम लेंगे।
पुलिस से बहन बोली, अब ले जाओ भाई को ...
पुलिस को देखते ही हरिनाम की बहन लक्ष्मी भड़क गई और आरोप लगाया कि पुलिस दो दिन से भाई को परेशान कर रही थी। पुलिस मंगलवार को भी आई और भाई को तलाशने के लिए सीधे घर में घुस गई। बहन पुलिस से बोली ये पड़ा है मेरा भाई। अब ले जाओ इसको। इस पर एसओ की लक्ष्मी से तकरार हुई। चचेरे भाई अरविंद ने लक्ष्मी को शांत किया।
तमंचे ने उलझाई कहानी
शव के पास ही खुले पड़े तमंचे से कारतूस का खोखा गायब था। पुलिस ने आसपास कारतूस का खोखा तलाश किया, पर नहीं मिला। पुलिस का मानना था कि तमंचे से छेड़छाड़ हुई है। मामला आत्महत्या का मानकर पुलिस ने परिजनों से सवाल किए। भाई ने तमंचे में कारतूस का खोखा न देखने की बात कही। जबकि हरिनाम की भाभी ने जानकारी दी कि तमंचे में खोखा था। किसने गायब किया। उसे नहीं मालूम।

एक माह से धधक रही थी आग
- हरिनाम का चाचा अपने घर के बाहर ही बैठा था। चाचा ने बताया हरिनाम के भाई ने उसके पुत्र विवेक से एक माह पूर्व दस हजार रुपये उधार लिए थे, जिसका तगादा करने पर उसने विवेक को मारपीट कर घायल कर दिया था। दो दिन पूर्व खेत में बैल चले जाने पर फिर मारपीट हुई थी। हत्या का आरोप झूठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed