{"_id":"61520f4c8ebc3e0df94e61a3","slug":"youth-shot-dead-in-surrey-market-farrukhabad-news-knp654867190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरे बाजार गोली मारकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरे बाजार गोली मारकर युवक की हत्या
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में रोते बिखलते शिवा के परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। चिलसरा रोड पर चुंगी के पास सरे बाजार सोमवार शाम ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या कर दी गई। दहशत में दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। पहचान न होने से करीब एक घंटे तक शव पड़ा रहा। पूर्व सभासद ने शिनाख्त की, इसके बाद शव को मोर्चरी भेजा गया। एसपी और सीओ ने मौके पर पहुंचकर लोगों ने जानकारी ली। एसपी ने हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की बात कही है।
शहर के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द निवासी शिवा (32) पर चिलसरा रोड पर चुंगी के पास शाम करीब पांच बजे कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से शिवा सड़क पर गिर गया। भीड़भाड़ वाले इलाके में वारदात से दहशत फैल गई। दुकानदार दुकानें बंद करके भाग गए।
सूचना के करीब 20 मिनट बाद मऊदरवाजा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास पूछताछ की लेकिन किसी ने मुंह नहीं खोला। उस समय तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी। करीब एक घंटे बाद पहुंचे पूर्व सभासद आदेश गुप्ता ने शिनाख्त की। शिवा की जेब में मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
सीओ सिटी नितेश सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव लोहिया अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।
शिवा के घर पर भी बोला हमला
शिवा की हत्या करने के बाद हमलावरों ने उसके घर में फायरिंग की। इसमें शिवा की पत्नी तन्नू (22), बड़ी बहन रश्मि (24) घायल हो गईं। चाचा सूरज ने दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर में मां मंजू और परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि पहले भी शिवा पर जानलेवा हमला किया गया था। रंजिश में हत्या की गई है। एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में रंजिश सामने आई है। अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
पुलिस रिकार्ड में शिवा पर हैं सात मुकदमे
पुलिस रिकार्ड में शिवा पर जानलेवा हमला, एनडीपीएस, तमंचा, घर में घुसकर हमला करने आदि धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं। वह शातिर व्यक्ति था।
विक्की की मौत की सूचना पर दौड़ी पुलिस
देर रात शिवा के भाई विक्की के कांशीराम कालोनी के पास पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर पुलिस ने आसपास क्षेत्रों में खोजबीन की, मगर सूचना गलत निकली।

लोहिया अस्पताल में बैठे शिवा के बच्चे। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

लोहिया अस्पताल में शिवा के परिजनों से जानकारी करते एसपी अशोक कुमार मीणा। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

चिलसरा रोड पर चुंगी के पास हत्या के बाद लगी भीड़। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD