{"_id":"594429e44f1c1bea308b456e","slug":"youth-killed-in-road-accident-injured-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत, दोस्त घायल
फर्रुखाबाद
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
जवान बेटे की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र में गांव जौरा के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं लगाए था। जिस वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं ट्रैक्टर में लाइटें न होना रात के वक्त हादसे का मुख्य कारण बना।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लुधैइया निवासी सुधीर (20) पुत्र राजपाल के घर सबमर्सिबल पंप की बोरिंग हुई थी। गुरुवार को रात वह सबमर्सिबल के मिस्त्री को उसके गांव जौरा छोड़ने दोस्त विक्रम पुत्र हरिनंदन के साथ बाइक से गया था। मिस्त्री को छोड़कर घर लौटते समय गांव जौरा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सुधीर व विक्रम दोनों गंभीर घायल हो गए।
दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। उधर से निकले आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस व 108 नंबर एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से भी रेफर होने पर परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस पर परिजन उसके शव को घर ले आए। शव गांव में आने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार के समझाने पर बाद में परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए। मृतक सुधीर के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रैैक्टर चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक सुधीर के अलावा परिवार में एक भाई अंकित (15) व दो बहनें सीमा व रीना हैं। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है।