फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth and teenager drink poison in love affair

प्रेम प्रसंग में युवक और किशोरी ने पीया जहर

Tue, 12 Dec 2017 11:34 PM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Tue, 12 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Youth and teenager drink poison in love affair
Doctor
कंपिल में प्रेम प्रसंग में एक युवक और किशोरी ने जहरीला पदार्थ पी लिया। परिजनों ने दोनों को सीएचसी कायमगंज पहुंचाया। किशोरी को गंभीर हालत के चलते लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन



कंपिल नगर के मोहल्ला धीमर निवासी इंद्रपाल लोधी उर्फ बलराम बल्ली का पुत्र अरविंद उर्फ मुन्ना 24 नगर के चौराहे पर मिठाई की दुकान करता है। मुन्ना का मोहल्ले की एक किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी दूसरी बिरादरी की है। दोनों डेढ़ महीने पहले किशोरी को फोन पर प्रेमी से बात करते भाई ने देख लिया था।
विज्ञापन


इस पर उसने किशोरी को डांटने के बाद फोन भी छीन लिया था। मंगलवार दोपहर बाद किशोरी लकड़ियां लेने खेतों पर गई थी। देर शाम वह खेतों से लौटी। दरवाजे पर ही उसे उल्टियां होने लगी। पूछने पर उसने मां को जहरीला पदार्थ पीने की जानकारी दी। परिजन किशेरी को सीएचसी कायमगंज ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। किशोरी के जहरीला पदार्थ पीने की जानकारी होने के कुछ देर बाद मुन्ना ने भी बाजार में जहरीला पदार्थ पी लिया। नशे में धुत मुन्ना घर पहुंचा तो उसे भी उलटियां होने लगी। उसने भी परिजनो को जहरीला पदार्थ पीने की जानकारी दी। परिजनों ने मुन्ना को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed