फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Young traders picket at MP's residence, sloganeering

युवा व्यापारियों का सांसद के आवास पर धरना, नारेबाजी

Fri, 10 Sep 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Young traders picket at MP's residence, sloganeering
शहर की ठंडी सड़क स्थित भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के आवास के बाहर धरने पर बैठे व्यापारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे को जिले से जोड़ने की मांग का ज्ञापन देने गए युवा व्यापारियों को सांसद नहीं मिले। इससे गुस्से में आकर वह आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने। बाद में सांसद प्रतिनिधि ने ज्ञापन लिया। तब व्यापारी नेता वहां से रवाना हुए।
विज्ञापन

युवा व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव की अगुवाई में युवा व्यापारी शुक्रवार को पांडवेश्वर नाथ मंदिर पर एकत्रित हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में सांसद के आवास पर ज्ञापन देने पहुंचे। सांसद को बुलाने को कहा गया तो बताया गया कि वह जरूरी काम से लखनऊ चले गए हैं। इससे व्यापारी गुस्सा गए। वह आईटीआई चौराहा स्थित सांसद के मकान के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

उन्होंने सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही आईटीआई चौकी प्रभारी राजीव कुमार पहुंच गए। उन्होंने व्यापारियों को समझाया। अंकुर ने कहा कि जब तक सांसद ज्ञापन लेने नहीं आते, वह यहां से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेता ने बताया कि गुरुवार को फोन पर सांसद से कार्यक्रम तय हो गया था। यदि जरूरी काम से जाना ही था, तो फोन से बताया भी जा सकता था। युवाओं का गुस्सा देख चौकी प्रभारी सांसद के आवास के अंदर गए। कुछ देर में सांसद प्रतिनिधि मोनू राजपूत बाहर आए और उन्होंने युवाओं को समझाया। कहा कि सांसद को अचानक जाना पड़ा। इसके बाद व्यापारियों ने उन्हें ज्ञापन दिया। कहा कि हर हाल में गंगा एक्सप्रेस वे जिले से होकर ही गुजरना चाहिए।

किसान यूनियन और बार एसोसिएशन भी साथ
गंगा एक्सप्रेस-वे को जनपद से न जोड़कर जिला शाहजहांपुर से निकाले जाने के विरोध पर जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कटियार रिंकू की अगुवाई में कई लोग गुरुवार को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन पर बैठ गए थे। उनका धरना प्रदर्शन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। किसान यूनियन (टिकैत गुट) व बार एसोसियेशन सहित गंगा सेवा समिति ने लिखित समर्थन पत्र भेजा है। सभी ने गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए खुलकर साथ देने की बात कही है। इस दौरान धरना प्रदर्शन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा, छात्र नेता राघवेंद्र उर्फ रामू परमार, मदारी गंगवार, भाकियू नेता प्रभाकांत मिश्रा, निखिल कटियार, करुणा शंकर कटियार, शोले कश्यप, शिवम कटियार, शादाब, कैशनूर आदि लोग मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे जिला पंचायत सदस्य व अन्य। संवाद

कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे जिला पंचायत सदस्य व अन्य। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed