{"_id":"5829cb014f1c1bd53b8fde66","slug":"young-man-s-murder-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी युवक की हत्या कर रुपये ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी युवक की हत्या कर रुपये ले गए
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 14 Nov 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
सुनील ( फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से घर लौट रहे युवक की रुपये के लालच में साथियों ने ही हत्या कर दी। घटना की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। शव को देख कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस घटना को दुघर्टना मान रही हैं।
परिजनों के मुताबिक थाना मऊदरवाजा के गांव कुबरेपुर घाट निवासी सुनील यादव (28) पुत्र रामकिशन रविवार को शहर के बैंक आफ इंडिया में रुपये जमा करने के लिए बाइक से निकला था। रुपये जमा न होने पर वह वापस घर लौट रहा था। नगला डाल एसआर पेट्रोलपंप के पास कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। कुछ समय बाद पेट्रोल पंप कर्मचारी जब उधर से निकले तो सुनील का शव देखकर मामले की सूचना परिजनों को दी।
सूचना पर थाना प्रभारी संजीव राठौर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस शव लेकर रात करीब 2 बजे लोहिया अस्पताल पहुंची। सीओ सिटी आलोक सिंह ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। शव को देखकर पत्नी सरबिट्टा और मां सत्यवती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता रामकिशन ने बताया कि उसका बेटा 50 हजार रुपये बैंक में जमा करने के लिए गया था। उसे गांव अमिलापुर निवासी सुनील पुत्र परमेश्वर सिंह घर से बुला कर ले गया था। उसके बेटे के पास रुपये नहीं निकले।
विज्ञापन
ता ने सुनील और गांव कुबेरपुर घाट निवासी छुटक्कनू पुत्र रामसरन, विनोद पुत्र रामगोपाल निवासी हंसीनगला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने आरोप लगाया कि रुपये के लालच में उसके बेटे की हत्या कर रुपये छीन लिए गए। थाना प्रभारी संजीव राठौर ने बताया कि जहां घटना हुई वहां पर पेट्रोलपंप है। पंप कर्मचारियों को घटना की जानकारी नहीं हो पाई। अभी तक की जांच में दुर्घटना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असलियत सामने आ जाएगी।