फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Young man hanged for quarreling on his wife's day

पत्नी के आए दिन विवाद करने पर पति ने फांसी लगा दी जान

Mon, 30 Dec 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Young man hanged for quarreling on his wife's day
जहानगंज। शादी के 11 साल बाद भी संतान न होने पर आए दिन विवाद होने से तंग युवक ने कमरे में पंखे के कुंडे से अंगौछा का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उसे फंदे पर लटका देखकर पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। पत्नी को थाने लाकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर भाभी व उसके माता पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव कोठी निवासी बृजेश उर्फ बबलू (35) की शादी 11 साल पूर्व गांव रूनी निवासी मोहिनी से हुई थी। संतान न होने पर आए दिन दंपति में विवाद होता था। मोहिनी की मारपीट की शिकायत पर पुलिस तीन बार बृजेश का शांतिभंग में चालान कर चुकी थी। 20 दिन पूर्व बृजेश और मोहिनी में विवाद होने पर थाने में पंचायत हुई थी, तब राजी खुशी से रहने की बात कर दोनों लोग घर चले गए थे। शनिवार शाम को दंपति में फिर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रविवार सुबह मोहिनी उठी तो उसने पति को कमरे में अंगौछा के फंदे पर पंखे के कुंडे से लटका देखा। पत्नी ने सीओ मोहम्मदाबाद को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सीओ के निर्देश पर जहानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तब मोहिनी ने कमरे की अंदर से कुंडी खोली और बाहर आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहिनी को पुलिस थाने ले गई और घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। बृजेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मां रेशमा देवी और पिता जयपाल पुत्र का शव देखकर रोते बिलखते रहे। पुलिस ने बृजेश के भाई तेज सिंह की तहरीर पर पत्नी मोहिनी, उसकी मां ज्ञान देवी, पिता जागेश्वरपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम में बृजेश की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। उसके बाएं पैर में एक हल्की चोट का निशान पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed