{"_id":"bde686a2c94862b6ec6fd044c4b46d1d","slug":"xen-urban-women-hoop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने एक्सईएन शहरी को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने एक्सईएन शहरी को घेरा
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 08 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
छतों के ऊपर से निकले तार खतरा बने हुए हैं। इन झूलते और छतों के ऊपर से
विज्ञापन
निकले तारों को न हटाए जाने से गुस्साई महिलाओं ने एक्सईएन शहरी का बुधवार
को घेराव कर हंगामा किया। महिलाओं ने मोहल्ले में पोल लगाए जाने की मांग की
है। शहर के मोहल्ला नेकपुर चौरासी में अभियान में कई कनेक्शन दिए गए।
कनेक्शन धारकों के आवास से पोल 60 से 80 मीटर दूर होने के कारण लोगों ने
अपने तारों को दूसरे आवासों के ऊपर से निकाल लिया। बरसात होने से छतों के
ऊपर और मोहल्ले की गली में झूलते तारों से मोहल्ले के लोगों को हर समय खतरा बना हुआ है। तारों को कसने और पोल लगाने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को मोहल्ले के लोगों ने प्रार्थना पत्र दिया। सुनवाई न होने से तार जस के तस पड़े हुए हैं। मोहल्ले में लगे पोलों की दूरी अधिक होने के कारण तार गली में लटक रहे हैं। विभागीय अफसरों की अनदेखी के कारण बुधवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। वह डिवीजन कार्यालय पहुंचीं। एक्सईएन शहरी का कार्यालय
समझकर मीटर विभाग में हंगामा करने लगीं। मीटर विभाग के कर्मचारियों ने एक्सईएन का कार्यालय न होने की जानकारी दी। तब महिलाएं वापस एक्सईएन कार्यालय र्में आइं और एक्सईएन शहरी को घेरकर हंगामा करने लगीं। महिलाओं ने पोल लगाए जाने और तारों को कसने की मांग की।
एक्सईएन शहरी सुरेश कुमार ने बताया कि कनेक्शन के दौरान उपभोक्ता हलफनामे में आवास से पोल तक की दूरी कम दर्शाते हैं। कनेक्शन होने के बाद मालूम होता है कि दूरी मानक से अधिक है। पोल से 40 मीटर तक दूरी का मानक है। उपभोक्ता 60 मीटर दूरी को 40 दर्शाकर कनेक्शन करा लेता है बाद में पोल लगाने की मांग करते हैं।
उन्हाेंने नेकपुर चौरासी में दो पोल लगाने के निर्देश दिए। अगर इससे अधिक पोल लगते हैं तो मोहल्ले के लोगों को स्टीमेट बनवाना होगा। पोल लगवाने के लिए स्टीमेट की रकम अदा करनी होगी।
दिन भर टूटे तार और ध्वस्त रही आपूर्ति
बरसात में फतेहगढ़ और मिलेट्री फीडर के तार बार-बार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति ध्वस्त बनी रही। मिलेट्री फीडर की सप्लाई रात में पंाच घंटे बंद रही। इससे लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। फतेहगढ़ फीडर के तार कई जगह से टूटने के कारण दिन भर बिजली बाधित रही। मंगलवार की देर शाम मिलेट्री फीडर की बिजली आपूर्ति फाल्ट आने के कारण ध्वस्त हो गई। रात में कई जगह तार और इंसूलेटर फट गए। इनकी मरम्मत का काम होता रहा। इस कारण रात में दो
बजे से लेकर सुबह साढे़ सात बजे तक बिजली सप्लाई ठप रही। इससे लोगों को पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फतेहगढ़ फीडर का एक सप्ताह से बुरा हाल है। आए दिन नवदिया के पास तार टूटने और मोहल्ला भूसामंडी के ट्रांसफार्मर के जंफर उड़ने का सिलसिला बना हुआ है। तारों की मरम्मत कराने में अवर अभियंता की अनेदखी के कारण लोगों को बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है। मंगलवार की रात करीब 11 बजे ट्रांसफार्मर के पास तार टूटने के कारण लाइनमैन का पब्लिक
से विवाद होते होते बचा। बुधवार को सुबह 6.20 से फाल्ट आने के कारण फतेहगढ़ फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 12 बजे आपूर्ति शुरू होते ही जय नरायन वर्मा रोड और कब्रिस्तान के तार तार टूट गए। डिस्क फट गई। इस कारण दिन में एक घंटे तक सुचारू रूप से फतेहगढ़ फीडर से बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी।