{"_id":"5f3970088ebc3e41114e1ae6","slug":"worker-dies-due-to-ht-line-farrukhabad-news-knp5771097180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से मौरंग उतार रहे श्रमिक की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से मौरंग उतार रहे श्रमिक की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में रोती बिलखती पप्पू की मां व अन्य परिजन।
- फोटो : FARRUKHABAD
एचटी लाइन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत
फर्रुखाबाद। ट्रक से मौरंग उतारते समय ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव चाचूपुर जटपुरा निवासी पप्पू(27) पुत्र तेजराम अपने भाई राजवीर के साथ शहर के मसेनी चौराहे पर एक भवन निर्माण सामग्री की दुकान पर काम करता था। रविवार सुबह दुकान पर एक ट्रक मौरंग लेकर पहुंचा। उस पर चढ़कर पप्पू व राजवीर मौरंग उतारने लगे।
तभी ऊपर से गुजरी बिजली की एचटी लाइन में पप्पू का सिर छू गया। तेज आवाज के साथ पप्पू झुलसकर ट्रक पर गिर पड़ा। यह देख उसका भाई डर गया। दुकान मालिक व राजवीर उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया। यह सुन दुकान मालिका वहां से खिसक लिया। जानकारी मिलने पर पप्पू के परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गए। इससे वहां चीत्कार मच गया। पप्पू अपने पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कूलर में आए करंट से चक्की संचालक की मौत
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुभानपुर निवासी चक्की संचालक की कूलर में करंट आने से मौत हो गई। मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
गांव सुभानपुर निवासी वासिल खां के 32 वर्षीय पुत्र इमरान की गांव इनायतनगर में सड़क किनारे आटा चक्की व वेेल्डिंग की दुकान है। वहां कूलर लगा है। एग्जास्ट का एक पर जाम हो जाता है तो उसे घुमाना पड़ता है। शनिवार दोपहर कूलर में करंट आ रहा था।
विज्ञापन
इमरान ने कूलर का स्विच आन किया और पर को अंगुली से घुमाया। तभी कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। जब इमरान गिरा तो उसका पैर कूलर से छू गया। करीब आधा घंटे तक वह वहीं बेहोश पड़ा रहा। काफी देर बाद बड़े भाई वारिश ने उन्हें बेहोश देखा तो कूलर की लाइन काटकर उन्हें उठाया। परिजन इमरान को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर चले गए।