फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Worker died due to unknown vehicle collision

अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत

Mon, 17 Aug 2020 06:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Worker died due to unknown vehicle collision
सुधीर का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सड़क पार कर रहे श्रमिक को रविवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र गांव बुढ़नामऊ निवासी श्रमिक सुधीर (30) पुत्र बलवीर रविवार रात को घर के बाहर सड़क के किनारे चारपाई पर सो रहा था। रात में लगभग 11.30 बजे सुधीर सड़क पार करके लघुशंका करने जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
सुधीर वाहन से घिसटता चला गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर बाद प्रदीप को बड़े भाई सुधीर के घायल होने की जानकारी हुई। वह सुधीर को अस्पताल ले जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह भाई प्रदीप ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने सुधीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मां मीरा देवी, पत्नी कुमकुम देवी, चार वर्षीय पुत्री दिव्यांशी, भाई प्रदीप, कुलदीप, करन, अर्जुन, आकाश, बहन रूबी, सुुधा, रीता का रो रो कर बुरा हाल हो गया। बताया कि सुधीर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed