फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   women Commission shall villages now Choupal

महिला आयोग अब गांव-गांव लगाएगा चौपाल

Fri, 25 Dec 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद। Updated Fri, 25 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
women Commission shall villages now Choupal

फर्रुखाबाद महोत्सव में फैंसी ड्रेस और नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दोपहर को हुए महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य ने भाग लेकर महिलाओं को जागरूक रहने के लिए प्रोत्साहित किया। देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन हुआ।

विज्ञापन




शुक्रवार को पटेल पार्क में चल रहे फर्रुखाबाद महोत्सव में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई, इसमें बच्चों ने रैंप पर अपने जलवे बिखेरे। दोपहर को डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अपराजिता चतुर्वेदी, नंदिनी गुप्ता, आकाश मिश्र और राहुल कुमार आदि बच्चों ने फिल्मी गीतों पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन



इस दौरान कानपुर से आए डांस कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके बाद आल्हा सम्राट मुन्नालाला राठौर ने आल्हा की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
दोपहर को महिला सम्मेलन में आईं मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना राठौर ने कहा कि महिला आयोग जल्द ही गांव-गांव में महिला चौपाल लगवाई जाएगी, इसमें महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं जब जागरूक होंगी, तभी उनका उत्पीड़न रुकेगा।



उन्होंने सपा सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। सम्मेलन में रमला राठौर, सुलक्षणा सिंह, इंदिरा राठौर और कामिनी कौशल ने विचार रखे।



इस अवसर पर अध्यक्ष डा. रामकृष्ण राजपूत, अलका राजपूत, राजवती बाथम, इंदू सक्सेना, ममता श्रीवास्तव, डा. नीतू सिंह सेंगर, जीएल श्रीवास्तव, नीलम सिंह, जमुर्रद बेगम, चमन शुक्ल, भारती मिश्रा, बीके माधुरी, सुनीता गुप्ता और पुष्पा सिंह आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन दीपिका त्रिपाठी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed