फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   woman set her life on fire

महिला ने आग लगाकर दी जान

Tue, 27 Sep 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
woman set her life on fire
फर्रुखाबाद। मायके जाने का विरोध करने पर महिला ने आग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पति को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौगवां निवासी गोविंद मजदूरी करता है। उसकी दो पत्नियों की पहले मौत हो चुकी है।
दो वर्ष पहले बिहार के पटना निवासी तारा देवी (22) से शादी की थी। तारा देवी कई दिन से मायके जाने की बात कह रही थी।
गोविंद इसका विरोध कर रहा था। मंगलवार को गोविंद मजूदरी करने के लिए घर से निकल गया। तभी तारा ने खुद पर केरोसीन डालकर आग लगा ली।
उसके चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। पड़ोसी की सूचना पर गोविंद व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने तारा को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसको सैफई रेफर कर दिया। पुलिस पति को हिरासत में लेकर सैफई गई।
शाम को तारा की सैफई में मौत हो गई। पुलिस ने तारा के परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। पकड़े गए गोविंद को पुलिस ने छोड़ दिया।

सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि महिला के मायके पक्ष के लोगों को जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है। घर में कोई नहीं है। इसलिए अंतिम संस्कार के लिए गोविंद को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed