{"_id":"2f9ad4a4f83c02b1e3bbe59649153997","slug":"woman-in-road-accidents-including-two-deaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 15 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत लोगों की मौत हो गई
विज्ञापन
जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया
है। थाना नवाबगंज के गांव अठरुइया निवासी राजमिस्त्री उमेशचंद्र जाटव
(32) बुधवार को अपने मामा देवीदयाल जाटव के यहां परिवार के साथ बाइक से गया
था। गुरुवार की शाम उसका साला अलवर फर्रुखाबाद से ट्रेन से आ रहा था। उसे
लेने के लिए वह बाइक से श्रंगीरामपुर स्टेशन जा रहा था। रास्ते में बड़ा
सिंगारापुर के पास सामने
से आ रही दूसरी बाइक से उमेश की बाइक भिड़ गई। इस हादसे में उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर आ गए। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग उमेश को कानपुर लेकर जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।। परिवार के लोग शव को वापस लोहिया अस्पताल ले आए। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी अनीता पति के शव को देखकर बेहोश हो गई।
उधर, जिला कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव समधन निवासी आफाक अपनी ससुराल थाना जहानगंज के गांव जरारी में करार खां के यहां आया था। यहां से वह शुक्रवार को अपनी भाभी खुशनुमा पत्नी आसिफ अली, भतीजे आकिब और बुआ बेबी बेगम पत्नी जमील निवासी कबीरपुर थाना सौरिख को लेकर छिबरामऊ स्थित रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे थे। काली नदी पुल
के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ ही समय बाद बेबी बेगम की उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन घायलों का इलाज चल रहा है। मौत की खबर पर परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल जा पहुंचे।