फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Without Form, getting exemplar examination

बिना पर्चा, कापी के हो रही छमाही परीक्षा

Fri, 06 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 06 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Without Form, getting exemplar examination

अमृतपुर। परिषदीय विद्यालयों में चल रही छमाही परीक्षा ब्लाक राजेपुर में मखौल बनकर रह गई। अधिकतर स्कूलों में बच्चों को प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं नहीं दी गईं। बच्चों की संख्या भी काफी कम रही। प्राथमिक विद्यालय हरसिंगपुर गहलवार एक माह बाद खोला गया। यहां पड़ोस के विद्यालय से आए प्रधानाध्यापक ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखकर चले गए। पेश है।

विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय तौफीक की मढ़ैया में गुरुवार को कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की परीक्षा थी। स्कूल में 42 बच्चों के सापेक्ष 34 बच्चे आए थे। बच्चों को न तो उत्तरपुस्तिका दी गई और न ही प्रश्नपत्र। ब्लैकबोर्ड पर संस्कृत विषय के लिखे प्रश्नों को बच्चे अपनी कापी पर लिखकर उत्तर लिख रहे थे।
विज्ञापन


उधर, प्राथमिक विद्यालय हरिसंगपुर गहलवार में रसोइया सुधा देवी बच्चों को घेरे खड़ी थीं। स्कूल में मात्र 15 बच्चे ही आए थे। स्कूल में कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं था। बच्चे ब्लैकबोर्ड पर लिखे प्रश्नों को कापी में लिख रहे थे। बच्चों ने बताया कि एक माह बाद स्कूल खुला है। वहीं श्यामपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह और सुधीर कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि एक माह बाद स्कूल खुला है। कुछ दूरी पर मौजूद जूनियर हाईस्कूल हरसिंगपुर गलवार के प्रधानाध्यापक जयप्रकाश स्कूल खोलकर प्रश्न ब्लैकबोर्ड पर लिखकर अपने स्कूल चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक जयप्रकाश ने बताया कि उन्हें बुधवार को ही इस विद्यालय का चार्ज दिया गया है। बताया गया कि प्राथमिक विद्यालय हरसिंगपुर गलवार में रोली रस्तोगी और श्यामजी अवस्थी की तैनाती है। रोली रस्तोगी शिशु देखभाल अवकाश पर चल रही हैं। श्यामजी अवस्थी प्राथमिक विद्यालय सिया में अटैच हैं।

प्राथमिक विद्यालय परमापुर में परीक्षा नहीं कराई गई। प्रधानाध्यापक दिगंबर सिंह ने बताया कि 16 नवंबर से परीक्षा होगी। उनके पास परीक्षा कराने के कोई आदेश नहीं हैं। स्कूल में 94 बच्चों के सापेक्ष 60 बच्चे आए थे।  सहायक अध्यापिका प्रभा देवी कभी-कभार ही स्कूल आती हैं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सहायक अध्यापिका के गैर हाजिर रहने की जानकारी बीएसए को दे दी है।

जूनियर हाईस्कूल परमापुर में 85 बच्चों के सापेक्ष आठ बच्चे परीक्षा दे रहे थे। बच्चों के पास उत्तर पुस्तिकाएं थीं।  इन्हें प्रश्नपत्र नहीं दिए गए थे। ब्लेकबोर्ड अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र लिखे थे।  बच्चे उत्तरपुस्तिका में उत्तर लिख रहे थे। प्रधानाध्यापक जयप्रकाश ने बताया कि त्योहार के चलते बच्चे कम आ रहे हैं।


जूनियर हाईस्कूल गूजरपुर गहलवार में 103 बच्चों के सापेक्ष 18 बच्चे ही परीक्षा दे रहे थे। बच्चों को उत्तरपुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र नहीं दिए गए थे। सहायक अध्यापिका पल्लवी गुप्ता ने बताया कि उनके पास चार्ज नहीं है। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अंजू सोमवंशी प्रसूति अवकाश पर चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed