फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Winning by 20 votes, Sachin once again becomes the district president of the Lekhpal Association.

Farrukhabad News: 20 वोटों से जीतकर सचिन फिर बने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष

Wed, 28 Oct 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Winning by 20 votes, Sachin once again becomes the district president of the Lekhpal Association.
फर्रुखाबाद। लेखपाल संघ का मंगलवार को द्विवार्षिक चुनाव हुआ। 20 मतों से जीतकर सचिन मिश्र दोबारा जिलाध्यक्ष बने। वहीं जिला मंत्री पद दो प्रतिद्वंद्वियों को हराकर कब्जा जमाया। अन्य पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन



लेखपाल संघ के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शहर के गुरुगांव देवी मंदिर के निकट स्थित गेस्ट हाउस में लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। लेखपाल संघ कानपुर मंडल के खंड मंत्री विकास सचान, कानपुर जिलाध्यक्ष मोहित सचान व कानपुर जिलामंत्री सुजीत कुशवाहा ने चुनाव कराया। जिलाध्यक्ष पद सचिन मिश्र व डॉ. अजय ने दावेदारी की। इससे मतदान कराया गया। डॉ. अजय को 75 वोट मिले, वहीं सचिन मिश्र ने 95 मत हासिल कर 20 वोटों से चुनाव जीत लिया और दोबारा जिलाध्यक्ष पद पर काबिज हो गए।
विज्ञापन

जिला मंत्री पद तीन दावेदार होने से मतदान कराया गया। अनुभव पांडेय ने 70 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी पवन यादव को 20 मतों से शिकस्त दी। पवन यादव 50 मत व तीसरे स्थान पर रहे हिमांशु गुप्ता को 47 वोटों से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा आशीष वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज चौहान कनिष्ठ उपाध्यक्ष, हर्षित अग्निहोत्री उपमंत्री, रामजी यादव कोषाध्यक्ष व त्रिलोकी नाथ तिवारी निर्विरोध ऑडिटर चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed