फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wine Shops allocated 22 , 19 remaining

शराब की 22 दुकानें आवंटित, 19 बच गईं

Tue, 10 Feb 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 10 Feb 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Wine Shops allocated 22 , 19 remaining
शराब की दुकानें लेने में कारोबारियाें की दिलचस्पी नहीं है। शायद इसी कारण
विज्ञापन
19 शराब की दुकानाें व मॉडल शॉप के लिए किसी ने आवेदन ही नहीं किया। इनके लिए दोबारा से आवेदन मांगे गए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दुकानों के आवंटन के लिए लॉटरी निकाली गईं। इसमें 22 दुकानों का आवंटन किया गया।

देसी शराब की 17 दुकानाें का आवंटन होना है। 8 दुकानाें के लिए ही आवेदन किए गए थे। इन्हें आवंटित कर दिया गया। 9 दुकानें आवंटित होने से बाकी रह गईं। विदेशी शराब की 24 दुकानें आवंटित की जानी हैं। इनमें से 14 के लिए ही आवेदन किए गए थे। इनका आवंटन लॉटरी से कर दिया गया। विदेशी मदिरा की 10 दुकानें आवेदन न आने से आवंटित नहीं हो पाईं। एक माडल शॉप का आवंटन होना है।

इसके लिए भी कोई आवेदन नहीं हुआ। इनके आवंटन के लिए दोबारा से आवेदन मांगे गए हैं। 16 फ रवरी तक दुकानाें के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। 18 फरवरी को आवंटन के लिए लॉटरी डाली जाएगी। यहां डीएम एनकेएस चौहान ने कहा कि दुकान खोलने के लिए सड़क पर अतिक्रमण न किया जाए। अतिक्रमण मिलने पर उसे ढहा दिया जाएगा। यहां एसपी विजय यादव, एडीएम मनोज सिंघल,सहायक आबकारी आयुक्त एके शुक्ला,पर्यवेक्षक दिनेश चंद्र कटियार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed