{"_id":"57b745064f1c1b162d6eb0ca","slug":"while-taking-a-bath-in-the-ganges-spring-student-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा सोता में नहाते समय छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा सोता में नहाते समय छात्र की मौत
अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते सोता में डूबकर मरे धर्मेंद्र के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बहवलपुर गंगा सोता में नहाते समय शुक्रवार को पैर फिसलने से छात्र डूब गया। ग्रामीण छात्र को निकालकर प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस पर परिजन शव घर ले गए।
विज्ञापन
थाना मऊदरवाजा के गांव हैवतपुर गढ़िया निवासी धर्मेंद्र (18) बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। शुक्रवार दोपहर धर्मेंद्र अपने दोस्तों के साथ पड़ोसी गांव बहवलपुर गंगा सोता में नहाने के लिए गया था। धर्मेंद्र सोता में नहा रहा था।
विज्ञापन
उसी समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देखकर उसके दोस्तों ने शोर मचाया। इसकी जानकारी धर्मेंद्र के परिजनों को दी गई। सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सोता में घुसकर धर्मेंद्र को बाहर निकाला और नाला मछरट्टा स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। मां चंदावती का रो-रोकर बुरा हाल था।
परिजन शव को घर ले गए। धर्मेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। धर्मेंद्र की इकलौती बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल था।घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार आरपी चौधरी ने घटनास्थल पर जाकर जांच-पड़ताल की।
हालांकि तहसीलदार को वहां पर युवक के परिजन नहीं मिले।