{"_id":"e22f7bab410063a390780af258df5c20","slug":"welcome-to-the-new-samvatsar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" नव संवत्सर का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव संवत्सर का जोरदार स्वागत
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 21 Mar 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव संवत्सर के शुभारंभ पर जिले में विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम किए
विज्ञापन
गए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शहर में पथ संचलन किया तो संस्कार भारती
के पदाधिकारियों ने पांचाल घाट पहुंचकर मां गंगे को दूध अर्पित किया। उधर,
आर्य समाज मंदिर कमालगंज में जनपदीय आर्य उप प्रतिनिधि सभा की ओर से
कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मोहल्ला खड़ियाई स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन का शुभारंभ किया गया। घोड़े पर सवार नगर कार्यवाह पंकज वर्मा और बौद्धिक प्रमुख डा. अविनाश कुमार सबसे आगे चल रहे थे। साथ ही अन्य स्वयंसेवक कदम से कदम मिला रहे थे। सांसद मुकेश राजपूत भी पथ संचलन में शामिल रहे। नेहरू रोड पर संजय गर्ग ने पथ संचलन का स्वागत किया। यात्रा मुख्यमार्गों से होती हुई वापस स्कूल पहुंचकर संपन्न हो गई। इस दौरान सभा में विभाग संघ चालक डा.
नरेंद्र पांडेय ने कहा कि आज भारतीय संस्कृति को सहेजने की आवश्यकता है। कार्यक्रम अध्यक्ष महेश वर्मा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को सर्वश्रेष्ठ सामाजिक संगठन बताया। उन्होंने नवयुवकों से आह्वान किया कि देश की प्रगति में वह सहयोग करेंगे। इस अवसर पर जिला संघ चालक डा. सुबोध वर्मा, वीरेंद्र कुमार, सुदेश दुबे, राममोहन मिश्र, अनुज अवस्थी, सर्वेश मिश्र, मधुसूदन, कल्लू बाथम, सुनील कुमार, छोटेलाल वर्मा, विशंभरदयाल मिश्र, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
वहीं संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने पांचाल घाट पहुंचकर गंगा नदी में दूध अर्पित किया। इस अवसर पर सचिव अरविंद दीक्षित, नाट्य प्रमुख सुरेंद्र पांडेय, अतुल कपूर, रवींद्र भदौरिया, अनुभव सारस्वत, अनुराग पांडेय, मनोज वर्मा, राजगौरव पांडेय और संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।
उधर, आर्य समाज मंदिर कमालगंज में जनपदीय आर्य उप प्रतिनिधि सभा की ओर से यज्ञ एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। यज्ञ में पुरोहित संदीप शास्त्री ने आहुतियां डलवाईं। गोष्ठी में आर्यवीर दल फर्रुखाबाद के अध्यक्ष संदीप आर्य ने कहा कि संवत सृष्टि को जोड़ता है। यह भारतीय नहीं, बल्कि वैश्विक नववर्ष है क्योंकि सृष्टि का शुभारंभ ब्रह्मा जी ने आज ही के
दिन किया था। इस अवसर पर राजकुमार, रामचंद्र सिंह, विनोद आर्य, मनोज आर्य, अशोक आर्य, महेश्वर दयाल, अर्जुन सिंह, अजीत आर्य, अनुराग, अर्पित, विनोद आर्य, रजत आर्य, कैलाशचंद्र, शिप्रा, आकांक्षा, नीलम आर्या और प्रदीप लोधी आदि मौजूद रहे।