फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   welcome of Kanpur -Bandra train

कानपुर बांद्रा ट्रेन का स्वागत

Wed, 18 Feb 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 18 Feb 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
welcome of Kanpur -Bandra train
कानपुर से चलकर बांद्रा को जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर
विज्ञापन
ड्राइवर और गार्ड का स्वागत किया गया। विभिन्न संगठनों के लोगों ने प्लेटफार्म पर पहुंचकर स्वागत समारोह में भाग लिया। बुधवार देर रात 04143 कानपुर बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन का प्रथम आगमन पर सांसद मुकेश राजपूत समेत अन्य लोगों ने आगवानी की। रेलवे स्टेशन पर  ट्रेन के आते ही पहुंची ढोल नगाड़ों के बीच प्रधनमंत्री जिंदाबाद के नारे लगने लगे।

ट्रेन  रुकने पर  सांसद समेत कई लोग इंजन पर चढ़ गए। ट्रेन के चालक राकेश गंगवार, सहायक चालक विक्रमवीर सिंह तथा गार्ड एसएन वर्मा को माला पहनाकर स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं ने सभी का मुंह मीठा करवाया। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने स्टेशन पर शौचालय न होने से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि स्टेशन स्वच्छ भारत की श्रेणी में हीं आता है। शौचायल न होने के कारण यात्रियों को कठिनाईयों का सामाना करना पड़ता है।  प्लेटफार्म नंबर 5 पर टीनशेड बनवाया जाएगा।

प्लेटफार्म पर शौचालय बनवाने के लिए रेल प्रशासन लिखा जाएगा। तय समय से 10 मिनट पहले 10.40 बजे पहुंची ट्रेन को 9 बजे सांसद मुकेश राजपूत ने हरी लाइट दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़, दिलीप भारद्वाज, रुपेश गुप्ता, संजय गर्ग, धीरेंद्र वर्मा, पंकज वर्मा, संजीव गुप्ता, दीनानाथ राजपूत, मौजूद रहे। उधर, जिला उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले फतेहगढ़ स्टेशन पर पहली बार आई ट्रेन का स्वागत किया गया। यदुनंदन गोस्वामी, राममुरारी शुक्ला, प्रवेश कुमार, मोहित गुप्ता, सुनील कुमार, मोहित माथुर, रमन कटियार, संजय कटियार, अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed