फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Waterlogging and dirt in MLA's village

विधायक के गांव में जलभराव और गंदगी

Sun, 03 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging and dirt in MLA's village
कायमगंज के गांव बरझाला में गंदगी के बीच रह रहा परिवार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर जिले के आला अधिकारियों ने सफाई की और कूड़ा उठाकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। सत्ताधारी दल से जुड़े जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने भी लोगों से साफ सफाई रखने की अपील की। यह संदेश शायद कायमगंज से भाजपा के विधायक अमर सिंह खटिक के गांव तक नहीं पहुंच सका। विधायक के गांव बरझाला में हर तरफ गंदगी भरी है। नालियां और तालाब कचरे से पटे हैं। जलभराव के कारण मच्छर भी बढ़ गए हैं। गांव के कई लोग बुखार की चपेट में भी हैं।
विज्ञापन

गांव के बीचोबीच बने छोटे से तालाब में गंदा पानी भरा है। लोग तालाब में कचरा भी डालते हैं। पानी में कचरा सड़ने से बदबू उठती रहती है। तालाब के आसपास रहने वाले ग्रामीण मच्छरों से परेशान हैं। गांव की मुख्य सड़क भी टूटी है। सड़क में बने गड्ढों में पानी भरा रहता है। नालियां भी कचरे से पटी हैं। गंदगी के कारण मच्छर भी बढ़ गए हैं। इस समय 12 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। ग्राम प्रधान मुन्नी देवी के पुत्र नवीन कुमार ने कहा कि अपने स्तर से साफ-सफाई करवा रहे हैं। जहां कमी है उसे दूर किया जाएगा। बारिश के बाद तालाब की सफाई कराएंगे। 10-12 दिन पहले ब्लाक से मिली दवा का छिड़काव कराया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों का दर्द
गांव की अनीता देवी ने का घर तालाब के किनारे है। उन्होंने बताया कि तालाब में गंदे पानी से बदबू आती रहती है। पिछले दिनों बच्चे बीमार हो गए थे। अब वह ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्लू गंगवार ने बताया कि गांव में न ही छिड़काव कराया गया और न ही नालियों में दवा ही डलवाई गई। तालाब में गंदा पानी भरा होने से मच्छर पनप रहे हैं। बीमारी की आशंका है।

आदेश गंगवार ने कहा कि तालाब की सफाई होनी चाहिए। तालाब का साफ पानी जानवरों के पीने के काम आएगा। सफाई होने से मच्छरों का प्रकोप भी खत्म हो जाएगा।
राममूर्ति गंगवार ने कहा कि साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। नालियां गंदगी से भरी रहती हैं। इस समय साफ सफाई की अधिक जरूरत है। तालाब में गंदगी से ज्यादा दिक्कत है।
वर्जन
गांव में साफ सफाई प्रधान की जिम्मेदारी है। मैं अपनी ग्राम पंचायत में कोई हस्तक्षेप नहीं करता हूं।
-अमर सिंह खटिक, भाजपा विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed