फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Water tankers sent to Badawa and Lakula

बधौआ और लकूला में भेजे गए पानी के टैंकर

Thu, 28 Jun 2018 11:32 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Thu, 28 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
Water tankers sent to Badawa and Lakula
कांशीराम कालोनी बधौआ में टैंकर से पानी भरते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
मसेनी चौराहा पर स्थित लकूला जोन की पानी टंकी का वाल्व खराब होने और मेन राइजिंग लाइन की रबड़ कटने से हुए पेयजल संकट गहरा गया है। लोगों की हैंडपंपों पर लाइन लग रही है। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रकाशित किया। इसके बाद गुरुवार को नगर पालिका प्रशासन ने टैंकरों से पानी की सप्लाई की। शुक्रवार सुबह पेयजल आपूर्ति चालू होने की संभावना है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को मसेनी चौराहा स्थित पानी टंकी का वाल्व खराब और मेन राइजिंग लाइन की रबड़ कटने से पेयजल आपूर्ति ठप चल रही है। इसके चलते राजन नगला, प्रीतम नगला, लकूला, बेवर रोड, भोलेपुर और बधौआ में पेयजल आपूर्ति बंद हो गई थी। नगर पालिका ने पानी के टैंकर भिजवाए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन


बुधवार को अमर उजाला ने लकूला और बधौआ मोहल्ला में पेयजल समस्या की पड़ताल की तो हैंडपंप पर लोगों की लाइनें लगी थीं। मोहल्लेवासियों का कहना था कि पानी टैंकर नहीं आए हैं। अमर उजाला ने गुरुवार के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। नगर पालिका प्रशासन ने सुबह ही लकूला और बधौआ में पानी के टैंकर भिजवाए। पानी के टैंकर पहुंचने पर लोगों को सहूलियत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोन प्रभारी ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि वाल्व और मेन राइजिंग लाइन ठीक करने का काम तेजी से चल रहा है। शुक्रवार सुबह पेयजल आपूर्ति चालू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed