{"_id":"5b37c7994f1c1bf86e8bac36","slug":"water-satyagraha-for-arjunpur-bargaon-bridge-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुनपुर-बड़ागांव पुल के लिए जल सत्याग्रह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्जुनपुर-बड़ागांव पुल के लिए जल सत्याग्रह
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
जल सत्याग्रह करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर ज्योति एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ शनिवार को अर्जुनपुर-बड़ागांव पुल के लिए रामगंगा में सामूहिक जल अनशन शुरू किया।
तय कार्यक्रम के अनुसार अमर ज्योति एसोसिएशन के पदाधिकारी अर्जुनपुर-गांव के पास से निकली रामगंगा पहुंचे। यहां बड़ागांव और अर्जुनपुर के बाशिंदों ने रामगंगा नदी में घुसकर जल सत्याग्रह शुरू किया। महासचिव प्रमोद तिवारी ने कहा कि संस्था अर्जुनपुर-बड़ागांव में पक्कापुल बनवाने को लेकर आंदोलन कर रही है।
उन्होंने कहा कि इस पुल को बनवाने की घोषणा हरदोई सांसद और फर्रुखाबाद के सांसद ने की थी लेकिन अभी तक पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण के लिए संघर्ष जारी रहेगा। हरदोई व फर्रुखाबाद जिलों के व्यापार मंडल, शिक्षक संघ, जिला बार एसोसिएशन, भारतीय किसान यूनियन, विश्व हिंदू परिषद व गैर सरकारी संगठनों ने भी इस कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर अध्यक्ष विष्णु नारायण दीक्षित, रजनीश, प्रणव दुबे, स्वदेश त्रिवेदी, चंदन कटियार, विधुशेखर मिश्र, आकाश कटियार, दीपक पाठक, होरीलाल अग्निहोत्री, रामलखन बाजपेई, श्रीकांत बाजपेई, ओमवीर यादव, रामजी बाजपेई, अरुण दुबे, अखिलेश मिश्र और शिवम शुक्ल आदि रहे।