फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Water in love ' Waterman ' became Narendra

पानी से मोहब्बत में ‘वाटरमैन’ बन गए नरेंद्र

Sat, 19 Sep 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 19 Sep 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Water in love ' Waterman ' became Narendra
पानी बचाने के लिए जागरूक करते-करते नरेंद्र सिंह वाटर मैन बन गए। इनकी
विज्ञापन
पानी से इस कदर मोहब्बत है कि यह इसमें सो भी लेते हैं। इनका 20 साल से पानी का साथ है। लखनऊ के थाना इटौंज के गांव सरायदामू के मूल निवासी नरेंद्र सिंह चौहान फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव निनौआ स्थित राजकीय महाविद्यालय में सुपरवाइजर हैं। नदी, नहर व तालाब के पानी से इन्हें

बचपन से ही खास लगाव है। पानी की बर्बादी देख कर यह लोगों को जागरूक करने लगे। यह कहते हैं कि पानी न होने की कल्पना कर वह सिहर जाते थे। इससे पानी बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने को मिशन बना लिया। जागरूकता अभियान के साथ ही पानी से मोहब्बत बढ़ती चली गई। यह गांव के तालाब व नहर में लेटकर समय बिताने लगे। मजे की बात

तो ये कि यह पानी में ही खाना खाने के साथ नींद भी पूरी कर लेते हैं।  शनिवार को याकूतगंज के एक तालाब में नरेंद्र ने पानी में अपने कारनामे दिखाए। इस दौरान यहां आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गई।  नरेंद्र ने तालाब से बाहर निकल कर लोगों को पानी बचाने की नसीहत दी।

इस तरह करते हैं जागरूक
नरेंद्र सिंह हाथ पैर बंधे होने के बावजूद पानी पर तैर लेते हैं। यह पानी में घुसकर करतब दिखाने लगते हैं। इसके बाद यह लोगों को पानी बचाने के तरीके बताते हैं। नरेंद्र बताते हैं कि वह अभी तक दर्जनों लोगों को पानी में डूबने से बचा चुके हैं। ये पानी पर बने अभी तक के सभी रिकार्ड तोड़ने की ख्वाहिश भी रखते हैं। यह अभी तक यमुना नदी में 24 किलोमीटर और नरौरा बांध के पास तीन किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed