फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Water filled the fields due to rain, potato digging stopped

बारिश से खेतों में भरा पानी, आलू खोदाई रुकी

Fri, 04 Feb 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Water filled the fields due to rain, potato digging stopped
गांव मदनपुर में आलू के खेत में भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। गुरुवार की रात तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश से आलू की खोदाई रुक गई है। इसके साथ ही आलू सड़ने की आशंका से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले में प्रमुख रूप से आलू की खेती होती है। इस वर्ष आलू की फसल पर शुरुआत से ही संकट है। गत माह करीब 25 दिन मौसम खराब रहने से आलू में झुलसा रोग लग गया। इससे 30 प्रतिशत उत्पादन घटा।
गुरुवार रात हुई बारिश से अब आलू में चेचक रोग लगने की आशंका है। झुलसा ग्रसित आलू के पौधे सूख चुके हैं, उन खेतों में बारिश का पानी भर गया है। इससे कम से कम एक सप्ताह के लिए आलू की खोदाई रुक गई। इसके साथ ही खेत में पानी भरा होने से आलू सड़ने की आशंका है। तेज हवा में सरसों व गेहूं की फसलें पलटने से उत्पादन पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। रोजी-रोटी छिनते देख किसान खासे चिंतित हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेेश कुमार सिंह ने बताया कि बरसात से किसी फसल में फायदा नहीं है। गेहूं व सरसों की फसल पलटने से उत्पादन प्रभावित होगा। खेत में आलू सड़ने से बचाने के लिए किसान खेत में भरा पानी बाहर निकाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों पर कहर बनकर टूट रहा आसमानी पानी फर्रुखाबाद। शहर के आसपास के गांवों के किसान सब्जियां उगाते हैं। इस वक्त खेतों में गोभी, बैगन, प्याज, मटर, मूली, पालक, मेंथी आदि खड़ी है। गुरुवार सुबह को रिमझिम और रात को तेज बारिश से खेतों में जलभराव हो गया। इससे फसलों को बड़ा नुकसान होने की आशंका से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed