फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Water crisis in 7000 houses for three days

तीन दिन से 6 मोहल्लों के 7 हजार घरों में पानी नहीं

Fri, 27 Aug 2021 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in 7000 houses for three days
शहर के पटेल पार्क में नलकूप ठीक करता कर्मचारी। - फोटो : FARRUKHABAD
तीन दिन से 7000 घरों में पानी का संकट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद शहर की जनता को पीने का शुद्ध पानी तक मुहैया नहीं करवा पा रही है। मंगलवार शाम को पटेल पार्क में लगे नलकूप की मोटर खराब हो गई थी। पालिका प्रशासन ने बुधवार को ध्यान नहीं दिया।
गुरुवार को मोटर निकलवा ली, मगर दूसरी डलवाने की जरूरत नहीं समझी। इस नलकूप से नवाब दिवावर जंग, पलरिया, गधेड़ा, पल्ला तालाब पश्चिम, नुनहाई, अड़तियान, स्टेशन रोड पल्ला मठिया आदि मोहल्लों के करीब 7000 घरों में पेयजलापूर्ति होती है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के मौसम में भी पानी न मिलने से लोग परेशान हैं। पालिका के जिम्मेदार जनहित के कार्य में भी लापरवाही बरत रहे हैं। इससे लोग तीन दिन से पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोन प्रभारी की लापरवाही से बढ़ी दिक्कत
मंगलवार की शाम को मोटर फुंकने के बाद यदि अगले दिन खोल दी जाती, तो गुरुवार को दूसरी मोटर डाली जा सकती थी, मगर इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसका खामियाजा जनता भुगत रही है।
‘नई मोटर डाली जा रही है। मोटर डालने के बाद जल्द ही नलकूप चालू कर दिया जाएगा। शनिवार सुबह पेयजलापूर्ति लोगों को मिल जाएगी।’
-रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed