फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Water coming from the Ganga Canal for months

निचली गंगा नहर में महीनों से नहीं आ रहा पानी

Thu, 26 Oct 2017 11:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 26 Oct 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Water coming from the Ganga Canal for months
महीनों से नहीं आ रहा पानी - फोटो : अमर उजाला
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। खेतीबाड़ी की लाइफ लाइन कही जाने वाली निचली गंगा नहर में महीनों से पानी बंद है। किसानों का कहना है कि समय रहते ध्यान न दिया गया तो सैकड़ों बीघे फसल बर्बाद हो जाएगी। किसानों ने नहर की सफाई करवाकर पानी छुड़वाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



शमशाबाद क्षेत्र के दर्जनों गांव के बीच से गुजरने वाली निचली गंगा नहर सैकड़ों किसानों की हजारों बीघे फसल की सिंचाई करती है। मौजूदा समय में नहर में महीनों से पानी नहीं आ रहा है। किसानों के सामने सिंचाई की समस्या खड़ी हो गई है। शोभित गंगवार, प्रदीप गंगवार, दयानंद चतुर्वेदी और विकास चतुर्वेदी आदि किसानों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते नहर में पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन



इस समय आलू, सरसों, गेहूं की बुवाई के साथ ही परवेट के लिये सिंचाई की आवश्यकता है, लेकिन नहर विभाग की लापरवाही के चलते पानी नहीं मिल रहा है। नहर सूखी पड़ी हुई है। ग्राम झब्बूपुर कायमगंज में भी यही हाल है। किसानों का कहना है कि समय रहते नहर में पानी नहीं आया तो फसलों से हाथ धोना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed