{"_id":"02fc733728b5b72f9a046f6fa7df2c7d","slug":"was-accused-of-rigging-blew-effigy-of-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांधली का आरोप लगा फूंका मुख्यमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धांधली का आरोप लगा फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 21 Mar 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम युवकों ने शनिवार को पुलिस भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए सीएम
विज्ञापन
का पुतला फूंका। नारेबाजी कर युवाओं के साथ नाइंसाफी करने का आरोप लगाया।
इस दौरन पुलिस और युवकों को पुतले को लेकर लुकाछिपी का खेल भी चला।
प्रदर्शन करने वाले युवाओं का कहना है कि आरटीआई से जानकारी मिली है कि 29 हजार कापियों में इंक रिमूवर लगा है। भर्ती में तीन गुने अभ्यर्थी बुलाने की बात कही गई थी। ऐसा नहीं हुआ। इनका कहना है कि दूसरे प्रांतों के युवकों के लिए
5 प्रतिशत का कोटा होता है, लेकिन मेरिट में जितने युवक आए वह सब शामिल कर लिए गए हैं। युवकों की ओर से सीएम का पुतला फूंके जाने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। युवक जिला जेल चौराहे पर एकत्रित हो रहे थे, वहां एसएसआई फतेहगढ़ मिर्जा सदरे आलम बेग के नेतृत्व में सिविल लाइन चौकी प्रभारी वीरपाल सिंह तोमर ने युवकों को
कुटरा कालेानी के भीतर तक खदेड़ा। पुलिस कालोनी के गेट पर युवकों को नजरबंद किए रही। वहीं जिला जेल चौराहे से भागे युवक दोबारा बीएसए कार्यालय के सामने इकट्ठे हुए और यहां पुतला फूंक दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस उस तरफ दौड़ी, लेकिन जब तक वह पहुंच पाती पुतले में आग लगा दी। युवक जलते हुए पुतले को लेकर पुलिस लाइन गेट पर पहुंच गए।
घालमेल हुआ तो लेंगे जाएंगे कोर्ट
कमालगंज स्थित एक अकादमी में शनिवार को पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों ने बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर दौड़ के नंबर नहीं दर्शाए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस भर्ती में घालमेल की आशंका जताई है। कहा कि अगर
घालमेल हुआ तो न्यायालय की शरण ली जाएगी। इस अवसर पर जाहिद अली, मोहम्मद शाहिद, ज्ञानेश कुमार, शेखू खान, हसन खान, ज्ञान सिंह, अशोक कुमार, मुजम्मिल खान, अजीजुद्दीन, मोहम्मद आमिर, जितेंद्र प्रजापति, कुलदीप पांडेय, मोहम्मद तारिक, सुमित यादव और इरम बानो आदि मौजूद रहे।